जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 5 बजे तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच करते हुए कागजात, हेलमेट और सुरक्षा मानकों की पड़ताल की।अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना बताया गया।