Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image
image

देवरिया: डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की, विद्यालयों के नियमित निरीक्षण और 100% छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश देवरिया, 03 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, नियमित निरीक्षण और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और खंड विकास अधिकारी (BDO) आपसी समन्वय से कार्य करें तथा शासन की सभी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी बीईओ को नियमित विद्यालय निरीक्षण करने और निरीक्षण में मिली कमियों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मान्यता प्राप्त एवं अवैध रूप से संचालित विद्यालयों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों को 'सक्षम विद्यालय' की श्रेणी में लाने के लिए डीसी, डाइट प्राचार्य एवं अन्य नामित अधिकारियों का निरीक्षण रोस्टर तैयार किया जाए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देकर उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संकुल की बैठकें नियमित हों तथा कायाकल्प योजना के 19 मानकों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान निपुण तालिका, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और अन्य शैक्षिक संसाधनों की भी समीक्षा की जाए। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विद्यालयों में पठन-पाठन, शैक्षिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को शहरी क्षेत्र के विद्यालयों तथा बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों के कम से कम 20 विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का प्रभावी निरीक्षण कर छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में डीएम ने डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति दर्ज की जाए। जिन विद्यालयों में उपस्थिति कम मिलेगी या निरीक्षण के दौरान डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं मिलेगी, वहां संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने भी अधिकारियों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #Deoria #DeoriaPost #BasicEducation #DMDeoria #SchoolInspection #NIPUNBharat #Education #UttarPradesh #DeoriaNews

Salempur, Deoria | Aug 3, 2026

MORE NEWS

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एसपी अभिजित आर. शंकर ने दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

#देवरिया, 03 अगस्त। श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रथम सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सलेमपुर क्षेत्र के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, मझौलीराज पहुंचकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान शिव के दर्शन कर सकें।

इस दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
#श्रावण_सोमवार
#हर_हर_महादेव
#श्रावण_मास
#दीर्घेश्वरनाथ_मंदिर
#मझौलीराज
#सलेमपुर
#देवरिया
#Deoria
#UPPolice
#SPDeoria
#AbhijeetRShankar
#PoliceAdministration
#LawAndOrder
#Mahadev
#DeoriaPost

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एसपी अभिजित आर. शंकर ने दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा #देवरिया, 03 अगस्त। श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रथम सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सलेमपुर क्षेत्र के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, मझौलीराज पहुंचकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान शिव के दर्शन कर सकें। इस दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। #श्रावण_सोमवार #हर_हर_महादेव #श्रावण_मास #दीर्घेश्वरनाथ_मंदिर #मझौलीराज #सलेमपुर #देवरिया #Deoria #UPPolice #SPDeoria #AbhijeetRShankar #PoliceAdministration #LawAndOrder #Mahadev #DeoriaPost

Salempur, Deoria | Aug 3, 2026

🌿🕉️ सावन के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं! 🕉️🌿

देवों के देव महादेव की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।
भोलेनाथ आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियाँ प्रदान करें।

हर हर महादेव! 🔱💙

#सावन_सोमवार #सावन2026 #हरहरमहादेव #जयभोलेनाथ #श्रावण #महादेव #भोलेबाबा #शिवभक्ति

🌿🕉️ सावन के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं! 🕉️🌿 देवों के देव महादेव की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। भोलेनाथ आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियाँ प्रदान करें। हर हर महादेव! 🔱💙 #सावन_सोमवार #सावन2026 #हरहरमहादेव #जयभोलेनाथ #श्रावण #महादेव #भोलेबाबा #शिवभक्ति

Salempur, Deoria | Aug 3, 2026

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी खूनी वारदात, बहन से मिलने आए युवक ने किशोर पर कुदाल से किया हमला

#देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदरापाली भरत राय टोला में रविवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बहन से मिलने आए युवक का विरोध करने पर 17 वर्षीय किशोर पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सुरेन्द्र चौरसिया ‘विधायक’DM Deoria Deoria Police Line Area

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी खूनी वारदात, बहन से मिलने आए युवक ने किशोर पर कुदाल से किया हमला #देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदरापाली भरत राय टोला में रविवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बहन से मिलने आए युवक का विरोध करने पर 17 वर्षीय किशोर पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। सुरेन्द्र चौरसिया ‘विधायक’DM Deoria Deoria Police Line Area

Salempur, Deoria | Aug 2, 2026