बिलग्राम: तिरिया गांव में मामूली विवाद के दौरान दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, सिर फटा
सांडी थाना क्षेत्र के तिरिया गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया है घायल युवक ने सांडी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी मेवाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम को वह अपने पिता के घर से अपने घर जा रहा था।