ऊंचाहार: भवानीदीनपुर गाँव निवासी युवक के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए लाखों रुपए, पुलिस में की शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के भवानीदीन पुर मजरे मुरारमऊ गाँव निवासी सन्तोष कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम अचानक उसके मोबाइल फोन पर बैलेंस कटने का मैसेज आ गया, जब तक वो कुछ समझ पाता, तब तक कई किश्तों में उसके खाते से साइबर ठगों ने 3 लाख 44 हजार 553 रुपये पार कर दिये, पीड़ित ने मंगलवार को साइबर थाने व कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।