बहराइच: डीएफओ कार्यालय कक्ष में वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए आयोजित हुई बैठक, राज्य मंत्री ने वर्चुअली बैठक को किया संबोधित
प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच कार्यालय कक्ष में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए आयोजित की गई। जिसमें राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया।