नानपारा: बीजे गांव के पास नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर
नवाबगंज थाना क्षेत्र में बीजे गांव के पास नीलगाय से टकरा कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय कस्बा निवासी 20 वर्षीय नफीस कुरैशी पुत्र बसीर कुरैशी नवाबगंज की तरफ से नानपारा की तरफ जा रहा था। कि बीजे गांव के पास खेत से अचानक एक नीलगाय निकल कर सड़क पार करने लगी।उसी दौरान बाईक सवार युवक ने संतुलन खो दिया और बाईक नीलगाय से टकरा गया।