नानपारा: परसा अगैया गांव में युवा मोर्चा ने नमो युवा चौपाल कार्यक्रम का किया आयोजन, ब्लॉक प्रमुख रहे मौजूद
ग्राम पंचायत परसा अगैया में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपुर ब्लॉक प्रमुख सुधीर यज्ञ सैनी रहे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने युवाओं के साथ संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।