नानपारा: सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित, सांसद रहे मौजूद
नानपारा नगर के नवाबगंज रोड पर स्थित सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल के वार्षिक उत्सव के अवसर पर समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अक्षयबर लाल गोंड़ तथा विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय व सी.ओ. राहुल पांडेय संयुक्त रूप से रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।