नानपारा: नानपारा नगर के कायस्थ टोला में युवा मोर्चा के पदाधिकारी के द्वारा युवा चौपाल कार्यक्रम किया गया आयोजित
मंगलवार को नानपारा कोतवाली क्षेत्र के नगर नानपारा कायस्थ टोला में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आशीष पांडे ने किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी ने युवाओं के साथ संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान दीपक श्रीवास्तव ने कहा आज देश का युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।