नानपारा: विश्राम गांव में अंगूठा लगवाने के बाद कोटेदार नहीं दे रहा खाद्यान्न, एसडीएम से की गई शिकायत
सरकार भले ही राशन वितरण प्रणाली में पारिदर्शिता लाने के लिए लाख जतन कर रही हो लेकिन सस्ते गल्ले की दुकानों में भ्रष्टाचार कम नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में दुकानों के संचालक कार्ड धारकों से अंगूठा तो लगवा रहे हैं लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के विश्राम गांव में कोटेदार द्वारा लोगो का अंगूठा लगवा कर राशन नही दिया जा रहा।