गैंगस्टर एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी से बच रहा था
Sadar, Lucknow | Apr 12, 2026 लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राम सिंह (30) लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। रविवार को पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान सभी कानूनी नियमों और मानवाधिकार निर्देशों का पालन किया गया।