लोहरदगा: राम लखन हनुमान मंदिर की 15वीं वर्षगाँठ पर भक्ति का अद्भुत संगम,5 कुमारी कन्याओं की महाआरती देख श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध।
लोहरदगा शहर के लहेरी मोहल्ला स्थित राणा चौक में अवस्थित राम लखन हनुमान मंदिर की 15वीं वर्षगाँठ रविवार शाम 7 :15 बजे श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 5 कुमारी कन्याओं द्वारा की गई भव्य महाआरती श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।