पिपरिया प्रखंड कार्यालय में सोमवार अपराह्न 12 बजे प्रखंड प्रमुख लुसी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में कई प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। बीडीओ रितु रंजन ने बरीय अधिकारियों को पत्र लिखने की बात कही। शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर भी चर्चा हुई तथा आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया.