बीकानेर: जिला अस्पताल में मातृ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, मिली डेढ़ करोड़ की स्वीकृति
बीकानेर में जिला अस्पताल की सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास की अभिशंसा पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) ने राजकीय एसडीएम जिला चिकित्सालय में स्त्री एवं प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम और चार कॉटेज के निर्माण के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की ह