शाहबाद: एसपी के आदेश पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
मझिला थाना के ग्राम अंगनेपुरवा निवासी मुनिशा पत्नी साकिर के अनुसार उसका एक खेत मुरदियापुर में है। जिस पर वहां गांव के साबिर, सद्दीक, पुत्तू, हफ़ीजुल, रहमान, नसीम पुत्रगण सहते और इरफ़ान पुत्र दरवारी ने जबरदस्ती कब्ज़ा कर रखा है। खेत में पापुलर के पेड़ हैं। विपक्षी उसे काटने नहीं दे रहे और न ही खेत में जाने दे रहे।