श्रीपुर थाना क्षेत्र के मगहा में भूमि विवाद को लेकर लाठी डंडा व लोहे की रॉड से हमलावरों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर उसी गांव के सलाउद्दीन मियां की पत्नी रूही खातून ने श्रीपुर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।