जलालाबाद: तहसील जलालाबाद क्षेत्र में नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, जगह-जगह हुआ कन्या पूजन
जलालाबाद, परशुरामपुरी के चिरंजी लाल के दुर्गा मंदिर ,अल्लाहगंज, चीलौआ, टीकोला,मिर्जापुर, दियुरा कलान और पटना देवकली आसपास के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, पुष्प और प्रसाद चढ़ाया। घरों व मंदिरों में कन्या पूजन और भोज का आयोजन हुआ। महिलाओं ने कन्याओं के पैर धोकर तिलक लगाया और उन्हें हलवा, पूड़ी-चने का प्रसाद खिलाया