बहराइच: बहराइच परिवहन विभाग ने शासन के निर्देश पर 6406 कमर्शियल वाहनों से बकाया ₹16 करोड़ 95 लाख की वसूली की शुरू की कार्रवाई
बहराइच जनपद में परिवहन विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद कमर्शियल वाहनों की बकाया धनराशि वसूली को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। एआरटीओ राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे बताया कि जनपद बहराइच में कुल 6406 वाहनों से 16 करोड़ 95 लख रुपए की वसूली की जानी है जिसको लेकर संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं।