बिसौली: बिसौली में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है
Bisauli, Budaun | Jul 11, 2026 बिसौली के विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श एवं दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। इस जनसेवा अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।