जांजगीर: जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई में एक रात में 90 वारंटियों की हुई गिरफ्तारी
जांजगीर-चांपा। जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने बीती रात व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी एसपी निवेदिता पाल के निर्देशन और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में एक ही रात में 90 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 29