चंदनकियारी: अमलाबाद पुलिस ने बच्चों को साइबर सुरक्षा और नए कानून के गुर सिखाए
चंदनक्यारी प्रखंड अंतर्गत अमलाबाद ओपी पुलिस ने आज शुक्रवार को समय लगभग 11 बजे उत्क्रमित उच्च विद्यालय अमलाबाद में "कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम" के तहत बच्चों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को डिजिटल युग के खतरों और सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी दी।