बक्सर: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच किला एलर्ट, पुलिस अधीक्षक ने चलाया वाहन जांच अभियान
Buxar, Buxar | May 9, 2025 भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक,बक्सर शुभम आर्य के नेतृत्व में नगर के ज्योति प्रकाश चौक समेत बक्सर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ज्योति प्रकाश चौक पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. हर प्रकार के वाहनों की काफी सख्ती से जांच की गई.