बक्सर: रेड क्रॉस सोसाइटी: पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव तत्पर, डीएम बक्सर अंशुल अग्रवाल ने कहा
Buxar, Buxar | May 8, 2025 रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस भवन परिसर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर एवं एक दिवसीय मानवता की ओर विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. आयोजन के तहत बुधवार को जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा झंडत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.