बक्सर: तकनीकी शिक्षा विभागों में परिचारी पद के लिए 11 मई को जिले के 13 केंद्रों पर परीक्षा, 7406 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Buxar, Buxar | May 8, 2025 विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बिहार, पटना द्वारा कार्यालय परिचारी हेतु प्रारंभिक परीक्षा 11 मई को जिले के 13 केंद्रो पर ली जाएगी. परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के लिए गुरूवार को 2:00 अपराह्न में जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य के द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग की गई.