खजनी: बेलघाट थाने से विदा हो रहे सख्त इंस्पेक्टर विकास नाथ, हाफ एनकाउंटर से अपराधियों में खौफ, डंपर माफिया पर कसा शिकंजा
गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाने से स्थानांतरित हुए थाना अध्यक्ष विकास नाथ का करीब साढ़े तेरह महीने का कार्यकाल सिर्फ एक प्रशासनिक अवधि नहीं, बल्कि सख्त कानून व्यवस्था और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बनकर उभरा। अपने कार्यकाल में उन्होंने साफ संदेश दिया कि अपराध और अपराधियों के लिए बेलघाट की जमीन आसान नहीं है।