कांके: रांची स्थित राजभवन के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, सत्ता पक्ष के विधायक राज्यपाल से कर सकते हैं मुलाकात
Kanke, Ranchi | Jan 31, 2024 रांची स्थित राजभवन के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. वहीं राजभवन के बाहर हलचल तेज हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार सत्ता पक्ष के विधायक राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि ईडी की टीम सीएम आवास में जमीन घोटाले मामले में सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है।