कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा ईडी की पूछताछ में सहयोग करें सीएम
Kanke, Ranchi | Jan 31, 2024 बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन से की जा रही पूछताछ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, सीएम हेमंत सोरेन को ईडी की जांच में पूरा सहयोग करना चाहिए। साथ ही कहा कि अगर सीएम हेमंत सोरेन ने गुनाह किया है तो उसे कबूल कर लें, शायद कबूलनामे के कारण सजा में थोड़ी रियायत मिल जाए।