कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची ईडी की टीम, जमीन घोटाले मामले में सीएम से करेगी पूछताछ
Kanke, Ranchi | Jan 31, 2024 जमीन घोटाले मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए ईडी की टीम कई कारों में सवार होकर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंच गई है। जहां ईडी के अधिकारियों की जांच करने के बाद सीएम आवास जाने दिया गया। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों को पूछताछ के लिए सीएम आवास बुलाया था। बता दें कि इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है