सांगानेर: जयपुर में दोस्ती कर विवाहिता से रेप, आरोपी को भेजा गया जेल
जयपुर में जॉब के दौरान हुई दोस्ती के बाद एक विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से मुलाकात के बाद दोनों में मोबाइल पर बातचीत और मिलना-जुलना शुरू हुआ। दो दिन पहले पति की गैरमौजूदगी में आरोपी घर आया और अकेला पाकर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।