Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
No video available

बालाघाट: श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण महा संपर्क अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है- मुस्कान चौरसिया

11.6k views | Balaghat, Balaghat | Feb 10, 2021

MORE NEWS

Nagaland के लोक कलाकार Sangyusang Pongemer को उनकी उत्कृष्ट कला के लिए मिला Padma Shri Award!

Nagaland के लोक कलाकार Sangyusang Pongemer को उनकी उत्कृष्ट कला के लिए मिला Padma Shri Award!

Balaghat, Balaghat | Jun 24, 2026

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का प्रातःकालीन आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Aarti

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का प्रातःकालीन आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Aarti

Balaghat, Balaghat | Jun 24, 2026

#बालाघाट
सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ प्रवेश उत्सव का हुआ शुभारंभ

स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

संस्था प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 जून से 30 जून 2026 तक प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्री विवेक (विक्की भैया) पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल, एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल, समाजसेवी श्री शैलेन्द्र शेट्टी, प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले सहित बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं साइकिलों का वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया तथा विद्यालय की रसायन, भौतिकी एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ नासा टूर एवं विज्ञान मंथन-इसरो यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने विद्यार्थियों को विद्यालय की परिकल्पना, विजन एवं मिशन से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए बालिकाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री विवेक पटेल ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने विद्यार्थियों को गुरुजनों के सम्मान, खेलकूद एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय शिक्षक श्री कमल टेम्भरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन परीक्षा प्रभारी श्री लखन रिनायत ने किया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #schooledump

#बालाघाट सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ प्रवेश उत्सव का हुआ शुभारंभ स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। संस्था प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 जून से 30 जून 2026 तक प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री विवेक (विक्की भैया) पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल, एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल, समाजसेवी श्री शैलेन्द्र शेट्टी, प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले सहित बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं साइकिलों का वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया तथा विद्यालय की रसायन, भौतिकी एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ नासा टूर एवं विज्ञान मंथन-इसरो यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने विद्यार्थियों को विद्यालय की परिकल्पना, विजन एवं मिशन से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए बालिकाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री विवेक पटेल ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने विद्यार्थियों को गुरुजनों के सम्मान, खेलकूद एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय शिक्षक श्री कमल टेम्भरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन परीक्षा प्रभारी श्री लखन रिनायत ने किया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

#बालाघाट
सिरपुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं किसानों का पंजीयन

किसानों को रसायनमुक्त एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 23 जून 2026 को विकासखंड कटंगी की ग्राम पंचायत सिरपुर में जागरूकता कार्यक्रम एवं किसान पंजीयन अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय में कृषि लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जबकि प्राकृतिक खेती के माध्यम से स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, आच्छादन एवं वाफसा जैसी प्राकृतिक खेती की प्रमुख तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही गो-आधारित कृषि, जैविक संसाधनों के उपयोग, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा फसल विविधीकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती की लागत में कमी आती है, मिट्टी की जैविक सक्रियता बढ़ती है तथा उत्पादित कृषि उपज की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसानों का राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत पंजीयन भी किया गया। पंजीकृत किसानों को विभाग द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे प्राकृतिक खेती को सफलतापूर्वक अपनाकर लाभ प्राप्त कर सकें।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाएं। विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में इसी प्रकार के जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

#बालाघाट सिरपुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं किसानों का पंजीयन किसानों को रसायनमुक्त एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 23 जून 2026 को विकासखंड कटंगी की ग्राम पंचायत सिरपुर में जागरूकता कार्यक्रम एवं किसान पंजीयन अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय में कृषि लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जबकि प्राकृतिक खेती के माध्यम से स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, आच्छादन एवं वाफसा जैसी प्राकृतिक खेती की प्रमुख तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही गो-आधारित कृषि, जैविक संसाधनों के उपयोग, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा फसल विविधीकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती की लागत में कमी आती है, मिट्टी की जैविक सक्रियता बढ़ती है तथा उत्पादित कृषि उपज की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसानों का राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत पंजीयन भी किया गया। पंजीकृत किसानों को विभाग द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे प्राकृतिक खेती को सफलतापूर्वक अपनाकर लाभ प्राप्त कर सकें। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाएं। विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में इसी प्रकार के जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती की मुख्यधारा से जुड़ सकें। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

#बालाघाट
टीएल बैठक में कलेक्‍टर ने की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा
23 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने विभिन्न विभागों के समय-सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, एसडीएम श्री गोपाल सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

जर्जर स्कूल भवनों में कक्षाएं न लगाने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्री मीना ने जिला शिक्षा अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को सख्त निर्देश दिए कि जिले के किसी भी जर्जर शाला भवन में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएं। उन्होंने इस संबंध में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि वर्षा ऋतु में किसी विद्यालय की छत से पानी टपकने या दीवारों का प्लास्टर गिरने जैसी शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री मीना ने उपसंचालक कृषि को एपीसी बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

बिजली सुरक्षा एवं सोलर ऊर्जा को बढ़ावा
बैठक में विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री को निर्देशित किया गया कि जिले में कहीं भी बिजली के झूलते या लटकते तार नहीं रहने चाहिए, जिनसे दुर्घटना की आशंका हो। ऐसे तारों का सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अक्षय ऊर्जा अधिकारी एवं विद्युत विभाग को अधिक से अधिक शासकीय भवनों में सोलर पैनल लगाने के लिए अनुबंध प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि 24 भवनों में अनुबंध हो चुका है तथा दो दिनों में आठ और भवनों को शामिल किया जाएगा।

वन पट्टाधारक किसानों को मिले सभी सुविधाएं
कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ को निर्देशित किया कि वन पट्टाधारक किसानों को खरीफ फसलों के लिए बीज एवं खाद उपलब्ध कराई जाए तथा सभी पात्र किसानों के केसीसी कार्ड बनाए जाएं। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देश दिए गए कि आहार अनुदान योजना के अंतर्गत सभी पात्र बैगा महिलाओं को समय पर लाभ मिले। कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा को निर्देशित किया गया कि कामधेनु योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पशुपालकों के प्रकरण तैयार कर उन्हें बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए।

आंगनवाड़ी केंद्रों में तकनीक आधारित शिक्षा पर बल
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध एलईडी टीवी के माध्यम से बच्चों को शिक्षा एवं ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रशिक्षित करने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रसूति सहायता योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के लंबित प्रकरणों का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि इन योजनाओं के मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों एवं दस्तावेजों का संकलन कर उनके डिजिटलीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

संबल योजना एवं बीमा योजनाओं की समीक्षा
श्रम पदाधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने पर बल दिया गया।

बैठक में आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो निरोधक दवा से वंचित न रहे। अभियान में सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी मामलों पर सख्ती
बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #minmpkrishi  #mp_wcdmp #healthminmp

#बालाघाट टीएल बैठक में कलेक्‍टर ने की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा 23 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने विभिन्न विभागों के समय-सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, एसडीएम श्री गोपाल सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। जर्जर स्कूल भवनों में कक्षाएं न लगाने के निर्देश बैठक में कलेक्टर श्री मीना ने जिला शिक्षा अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को सख्त निर्देश दिए कि जिले के किसी भी जर्जर शाला भवन में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएं। उन्होंने इस संबंध में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि वर्षा ऋतु में किसी विद्यालय की छत से पानी टपकने या दीवारों का प्लास्टर गिरने जैसी शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री मीना ने उपसंचालक कृषि को एपीसी बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। बिजली सुरक्षा एवं सोलर ऊर्जा को बढ़ावा बैठक में विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री को निर्देशित किया गया कि जिले में कहीं भी बिजली के झूलते या लटकते तार नहीं रहने चाहिए, जिनसे दुर्घटना की आशंका हो। ऐसे तारों का सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अक्षय ऊर्जा अधिकारी एवं विद्युत विभाग को अधिक से अधिक शासकीय भवनों में सोलर पैनल लगाने के लिए अनुबंध प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि 24 भवनों में अनुबंध हो चुका है तथा दो दिनों में आठ और भवनों को शामिल किया जाएगा। वन पट्टाधारक किसानों को मिले सभी सुविधाएं कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ को निर्देशित किया कि वन पट्टाधारक किसानों को खरीफ फसलों के लिए बीज एवं खाद उपलब्ध कराई जाए तथा सभी पात्र किसानों के केसीसी कार्ड बनाए जाएं। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देश दिए गए कि आहार अनुदान योजना के अंतर्गत सभी पात्र बैगा महिलाओं को समय पर लाभ मिले। कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा को निर्देशित किया गया कि कामधेनु योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पशुपालकों के प्रकरण तैयार कर उन्हें बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों में तकनीक आधारित शिक्षा पर बल महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध एलईडी टीवी के माध्यम से बच्चों को शिक्षा एवं ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रशिक्षित करने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रसूति सहायता योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के लंबित प्रकरणों का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि इन योजनाओं के मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों एवं दस्तावेजों का संकलन कर उनके डिजिटलीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। संबल योजना एवं बीमा योजनाओं की समीक्षा श्रम पदाधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने पर बल दिया गया। बैठक में आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो निरोधक दवा से वंचित न रहे। अभियान में सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी मामलों पर सख्ती बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi #mp_wcdmp #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026