कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य।
*थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा चोरी/ स्नेचिंग करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी के 22 दो-पहिया वाहन, स्नेचिंग के 31 मोबाइल फोन, ₹2500/- नकद व अवैध शस्त्र बरामद।*
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 18.09.2026 को थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो-पहिया वाहन चोरी व मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर अभियुक्त 1. विक्की यादव उर्फ मोटा पुत्र राम शंकर 2. करण नागर पुत्र मुकेश नागर 2. रविन्द्र पुत्र सियाराम 3. विश्वा महतो उर्फ राजा पुत्र रमाकान्त महतो को थाना सेक्टर-24 व थाना खोड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी के 22 दो-पहिया वाहन, स्नेचिंग के 31 मोबाइल फोन, मोबाइल फोन बिक्री से प्राप्त शेष ₹2500/- नकद व 03 अवैध चाकू (अभियुक्त विक्की यादव उर्फ मोटा, रविन्द्र, विश्वा महतो उर्फ राजा के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू) बरामद किये गये हैं।
*अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रैकी कर सुनसान स्थानों से मोटरसाइकिल व स्कूटी की चोरी करते थे, तथा चोरी किए वाहनों को बदल-बदलकर प्रयोग कर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारें चल रहे व्यक्तियों से मोबाइल फोन स्नेचिंग की घटना कारित करते थे। अभियुक्तों द्वारा चोरी किए गए दो-पहिया वाहनों की पहचान से बचने के लिए उन्हें सुनसान स्थानों जैसे जंगल व झाड़ियों में छिपा दिया जाता था तथा स्नेचिंग किए गए कुछ मोबाइल फोनों को सस्ते दामों में राहगीरों को बेच दिया जाता था तथा कुछ मोबाइल फोन अभियुक्त विश्वा महतो उर्फ राजा द्वारा बिहार ले जाकर अच्छे दामों में बेचकर धनराशि प्राप्त की जाती थी। अभियुक्तों द्वारा स्नेचिंग के मोबाइल फोन की बिक्री से प्राप्त धनराशि आपस में बाँटकर अपना शौक-मौज में खर्च कर दिये जाते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1-* विक्की यादव उर्फ मोटा (उम्र 19 वर्ष) पुत्र राम शंकर, निवासी घड़ोली डेयरी फार्म, दिल्ली।
*2-* करण नागर (उम्र 19 वर्ष) पुत्र मुकेश नागर, निवासी मयूर विहार फेस-3, थाना गाजीपुर, दिल्ली।
*3-* रविन्द्र (उम्र 21 वर्ष) पुत्र सियाराम, निवासी मयूर विहार फेस-3, थाना गाजीपुर, दिल्ली।
*4-* विश्वा महतो उर्फ राजा (उम्र 26 वर्ष) पुत्र रमाकान्त महतो, निवासी ग्राम व थाना मोदीनगर, समस्तीपुर (बिहार) वर्तमान पता खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद।
*पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण-*
*1-* मु0अ0सं0 488/26 धारा 304(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
*2-* मु0अ0सं0 478/26 धारा 304(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
*3-* मु0अ0सं0 489/26 धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
*4-* मु0अ0सं0 793/25 धारा 303(2) बीएनएस, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
*5-* मु0अ0सं0 177/26 धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
*6-* मु0अ0सं0 030319 थाना सरिता विहार, दिल्ली।
*7-* मु0अ0सं0 021652 थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली।
*8-* मु0अ0सं0 490/2026 धारा 317(2)/ 317(4)/317(5)/112(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
*1-* चोरी के 22 दो-पहिया वाहन
*2-* स्नेचिंग के 31 मोबाइल फोन
*3-* ₹2500/- नकद
*4-* 03 अवैध चाकू
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*