मांट: 12 और 13 मई को वृन्दावन में होगा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन, प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में दी जानकारी
Mat, Mathura | Mar 30, 2026 भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन 12 व 13 मई को वृंदावन में सम्पन्न होगा, जिसमें 22 प्रदेशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगें,कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से श्री कृष्ण आश्रम में एक बैठक आयोजित की गई, बैठक में जिले के विभिन्न नगरों के पदाधिकारियों के साथ साथ प्रदेश स्तर के भी कई पदाधिकारी मौजूद रहे