शिवपुर फतुही में जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनीं, अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 13, 2026
श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत शिवपुर फतूही में बुधवार को दोपहर 12:00 जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में ग्राम रथ अभियान के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की उपयोगी जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।