आगर: पांचारुडी की 22 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने आगर कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
पांचारुडी से एक 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि युवती अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजन शनिवार शाम करीब 6 बजे आगर कोतवाली थाना पहुंचे, जहां उन्होंने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।