मंझनपुर: कौशाम्बी में दामाद ने रिश्तों को किया शर्मसार, नाबालिग साली को भगाया, ससुर को खदेरी पुल के पास से पुलिस ने दबोचा
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दामाद ही अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा। बताया जा रहा है कि 25 मार्च 2026 को पीड़िता की मां ने थाना मंझनपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए दामाद पर आरोप लगाया था।