नैनीताल: बीते दो दिनों से लापता एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने ढूंढकर उसके परिवार से मिलाया, परिवारजनों ने पुलिस का जताया आभार
बीते दो दिनों से लापता एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने ढूंढकर उसके परिवार से मिलाया। परिवार के सदस्य को देख सबके चहरे खिल उठे। साथ ही उन्होंने पुलिस का आभार जताया। सोमवार को करीब दो बजे भवाली चौराहे में ड्यूटी दे रहे कांस्टेबल नरेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि दो दिन से नेपाली मूल के परिवार का एक व्यक्ति लापता था। परिवार दिन रात उसकी खोजबीन में जुटा था।