नैनीताल: देर रात मटियाली बैंड पर 2 बाइक सवार बाइक समेत पुल के नीचे गिरे, दोनों की हुई मौत
नैनीताल हल्द्वानी रोड मे आमपड़ाव के समीप मटियाली बैंड पर 2बाइक सवार बाइक समेत पुल से नीचे गिर गए।खाई मे गिरने से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।रेस्क्यू के बाद पुलिस ने दोनो घायलो को अस्पताल पहुंचाया।जहा डॉक्टरो ने दोनो को मृत घोषित कर दिया है।ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने बताया कि जॉय विला कम्पाउंड निवासी वैभव(22)व तल्लीताल निवासी अर्पित की मौत हो गई।