सहसवान: सहसवान नगर के गोपालगंज में सड़क पर जलभराव से लोग परेशान
सहसवान मोहल्ला गोपालगंज, सैफुल्लागंज में मुख्य प्रवेश मार्ग पर कई वर्षों से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है। मोहल्ले वासियों को इसी गंदे और कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है।इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं। आए दिन दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा फिसल जाते है लोग घायल हो जाते है।