राजपुर प्रखंड मुख्यालय सभा कक्ष में शुक्रवार को 11:00 बजे से पंचायत समिति की बैठक बुलायी गयी थी। बैठक में अधिकतर सदस्य अनुपस्थित रहे, जिससे कोरम के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया।बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई भी पदेन सदस्य सूचना के बावजूद भी तीन बैठकों तक उपस्थित नहीं रहते हैं तो उन पर नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी।