मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर जोन मे सफारी नियम सख्त,सेंटर पॉइंट पर हस्ताक्षर अनिवार्य
Manpur, Umaria | Jun 14, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर जोन में जंगल सफारी के नियमों को कड़ा कर दिया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पर्यटकों की आवाजाही और सफारी संचालन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कुछ मार्गों में बदलाव किया गया है और जंगल के निर्धारित क्षेत्रों में रुकने और गतिविधियों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई।