खानपुर: बिलासरा गाँव के समीप हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से करंट की चपेट में आने से चार बकरियों की हुई दर्दनाक मौत
खानपुर क्षेत्र के बिलासरा गाँव के समीप आज मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे के लगभग हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर हाईवे पर गुजर रही बकरियों के ऊपर गिरने से मौके पर ही चार बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि म्रत बकरियां में से दो बकरियों का बीमा कराया हुआ था ,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई जिन्होंने मुआवजे की मांग की ।