सिंगरौली: निगाही खदान में आदर्श आचार संहिता में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने पर मोरवा पुलिस ने करीब दर्जन लोगों पर दर्ज किया केस
शनिवार शाम से ही देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता जारी कर दी गई है। इसके बाद रविवार सुबह गोरबी क्षेत्र के मुहेर अंतर्गत निगाही परियोजना के वेस्ट खदान क्षेत्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी की मांग को लेकर बिना पूर्व सूचना व अनुमति के इकट्ठे होकर धरना प्रदर्शन करने, खनन कार्य को रोकने एवं मौके पर एनसीएल की सुरक्षा कर्मियों के मना करने पर वाद विवाद किए जाने की सूचना पर प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।