सिंगरौली: थपना गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक की हुई मौत, 2 महिला हुई घायल
चितरंगी थाना क्षेत्र के थपना गांव के पास तेज रफ्तार बाइक के फिसलने से बाइक चालक कमलभान सिंह गोंड पिता भोला सिंह गोड उम्र 35 साल निवासी बैरदह की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी व भाभी को बाइक पर जीजा के घर ले जा रहा था तभी रास्ते में यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। और इस पूरे मामले पर जांच की जा रही है।