सिंगरौली: एनसीएल सीएमडी बी साई राम ने बीना खदान का किया दौरा, मौके पर दिए जरूरी निर्देश
एनसीएल सीएमडी बी साई राम ने बीना खदान का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए। सीएमडी ने बीना खदान में ड्रैगलाइन ऑपरेशन और माइनर विस्तार योजना पर चर्चा की। उन्होंने ड्रैगलाइन निर्माण स्थल का दौरा किया और बीना परियोजना के अधिकारियों और श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर चर्चा की। एनसीएल मुख्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।