जगाधरी: एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने मंडेबरी गांव के पास से दो युवकों को 14 ग्राम हीरोइन व 45 नशीले कैप्सूल के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने सूचना के आधार पर इनको गिरफ्तार करने का काम किया है। जिनकी पहचान मंडेबरी गांव के रहने वाले प्रिंस व मनीष के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है। दोनों से मौके पर 14 ग्राम हीरोइन के साथ 45 नशीले कैप्सूल भी बरामद हुए हैं।