जगाधरी: कैल हाईवे से एक गाड़ी से पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद किए 15 लाख रुपए व्यक्ति नहीं दे पाया मौके पर कोई भी दस्तावेज
विधानसभा चुनाव के मध्य नजर सीआरपी पुलिस और पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर कैल हाईवे के ऊपर चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से पुलिस ने 15 लाख रुपए की राशि बरामद की है। व्यक्ति ने बताया कि उसने जमीन खरीदनी थी और वह जेवर रख करके इन पैसों को फाइनेंस करा कर लाया है। मगर मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।