जशपुर: जशपुर में अवैध उर्वरक बिक्री पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 79 बोरी उर्वरक किया ज़ब्त
कलेक्टर रोहित कुमार व्यास के निर्देश पर जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान जारी है। बगीचा विकासखंड में बिना लाइसेंस उर्वरक बेचने और बिना पीओएस मशीन के बिक्री करने के मामलों में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कुल 79 बोरी उर्वरक जब्त कर उनके विक्रय पर रोक लगा दी। ग्राम सुलेसा में बिना लाइसेंस उर्वरक बिक्री करते पाए जाने पर 3