पिंड्रा: वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के द्वारा घोषित हुए दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजेश पटेल पुत्र रामधारी और काशीराम विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय राम लोचन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर विधि कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।