केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन,
लगातार हो रही बारिश के चलते सोनप्रयाग–गौरीकुंड पैदल यात्रा मार्ग पर मुनकटिया के पास भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग बाधित हो गया है। खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद SDRF (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तैनात हैं।भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में SDRF की टीमें श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से मार्ग पार करा रही हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
Parliament Street, New Delhi | Jul 2, 2026