श्रीनगर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का गठन, सरोज बुटोला अध्यक्ष और नरेश नेगी उपाध्यक्ष
श्रीनगर। होटल देवलोक श्रीनगर में फोटोग्राफर साथियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का नाम श्रीनगर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन रखने पर सहमति बनी। साथ ही संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से सरोज बुटोला को अध्यक्ष, नरेश नेगी को उपाध्यक्ष, अनिल सकलानी को सचिव, प्रीतम पंवार को कोषाध्यक्ष और गणेश बर्त्वाल को मीडिया प्रभारी चुना गया। वहीं आदित्य ममगाईं और गोपी मैठाणी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।